Jaipur News

 

Jaipur News: बिहार के बाद राजस्थान में चलेगा SIR कार्यक्रम, वोटर सूची से अपात्र होंगे बाहर




एस. आई. आर. प्रणाली क्या है???


SIR : विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) मतदाता सूची, जो भारत में एक अद्वितीय मतदाता सूची सत्यापन प्रक्रिया है, तथा व्यापक मतदाता सत्यापन के माध्यम से सटीक, धोखाधड़ी मुक्त चुनाव सुनिश्चित करने में इसके महत्व को समझें।


*🙏 कृपया ध्यान दें🙏*


सभी वोटर को सूचित किया जाता है कि राजस्थान में S I R का कार्य चल रहा है इसके तहत आपके BLO आपके घर कुछ डॉक्यूमेंट लेने आएंगे ।


*अतः आपसे निवेदन है कि अपने बी एल ओ को आसानी से डॉक्यूमेंट उपलब्ध करवाने का श्रम करें,जिससे कि आपका नाम वोटर लिस्ट में बना रहे उन डॉक्यूमेंट में प्रत्येक वोटर का जन्म से संबंधित कोई भी प्रमाण पत्र जो कि स्व सत्यापित होना चाहिए।*

जिसमें आधार कार्ड,जन आधार कार्ड, राशन कार्ड,पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और वोटर आईडी मान्य नहीं है।❌❌


*मान्य डॉक्युमेंट्स में पेंशन आर्डर,सरकारी पहचान पत्र,1987 से पहले के बैंक पोस्ट ऑफिस या LIC का कोई डॉक्यूमेंट,जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट दसवीं की मार्कशीट,मूल निवास प्रमाण पत्र,जाति प्रमाण पत्र या भूमि अथवा मकान का आवंटन प्रमाण पत्र मान्य होंगे l*✔️✔️


अतः आप सभी से निवेदन है कि उनकी फोटो कॉपी स्व हस्ताक्षरित करके अपने घर पर रखें जिससे कि आप BLO को समय से एवं सुविधा से उपलब्ध करा सके, डॉक्यूमेंट के आभाव में आपकी प्रमाणिकता पूर्ण नहीं हो पाएगी और वोटर लिस्ट में से आपका नाम कट सकता है, इसके बाद आपको एसडीम ऑफिस जाकर इन्हीं दस्तावेजों के साथ अपना नाम जुड़वाना पड़ेगा ,कोई भी एक दस्तावेज मान्य है l


*विशेष:-👇👇*


*"1987 से पहले जन्म लेने वाले वोटर को केवल एक दस्तावेज,1987 से 2002 के मध्य जन्म लेने वाले वोटर को एक स्वयं का एवं एक माता अथवा पिता का दस्तावेज तथा 2002 के बाद जन्म लेने वाले वोटर को एक स्वयं का,एक माता का एवं एक पिता का दस्तावेज उपलब्ध कराना होगा।*
सभी दस्तावेज स्व हस्ताक्षरित  (self attested)होने चाहिए, जिस वोटर के पास 2002 का वोटर ID चाहे भारत में कहीं का भी हो,वो भी मान्य होगा 🙏



Note:-  यहां पर दी गई जानकारी "राज्य निर्वाचन आयोग राजस्थान" के अनुसार है हम इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करते हैं इसके लिए आप ऑफिशल वेबसाइट https://sec.rajasthan.gov.in/  के ऊपर जाकर पूरी जानकारी ले सकते हैं धन्यवाद।

कोई टिप्पणी नहीं

आपके सवाल के जवाब में देरी के लिए क्षमा चाहते हैं,

जल्दी ही आपको जवाब दिया जाएगा.....