हिमालय पर्वत

हिमालय पर्वत 


हिमालय पर्वत से सम्बन्धित महत्वपूर्ण बिंदु -

• हिमालय पश्चिम से पूर्व  में लम्बाई में विश्व की सबसे बड़ी पर्वतमाला है।

• विश्व की सबसे ऊंची चोटी 'माउंट एवरेस्ट' (8848.86मीटर,नेपाल में) इसी पर्वतमाला पर स्थित है।
पश्चिम से पूर्व में इसकी लम्बाई 2400 किमी. है।
पश्चिम में ये चौड़ी और पूर्व में ये सकड़ी होती जाती है। इसीलिए पूर्व में तीव्र ढाल और उँचाई अधिक होती है। 
• हिमालय में  चार समानांतर पर्वत श्रेणियां शामिल हैं-
1. पार हिमालय या ट्रांस हिमालय
2. वृहद हिमालय या सर्वोच्च हिमालय
3. मध्य हिमालय या  लघु हिमालय
4. शिवालिक हिमालय

1. पार हिमालय या ट्रांस हिमालय -
• ट्रांस हिमालय जम्मू-कश्मीर में स्थित है
• इस पर तीन पर्वत श्रेणियां स्थित है-
1. काराकोरम
2. लद्दाख और
3. जास्कर
• ट्रांस हिमालय यूरेशियन प्लेट का भाग है। यह वर्ष भर हिमाच्छादित रहता है।
• भारत की सबसे ऊँची चोटी 'K² (गाडविन आस्टिन) काराकोरम श्रेणी पर ही स्थित है। 
• काराकोरम श्रेणी पर चार ग्लेशियर स्थित है-
1. शियाचीन ग्लेशियर
2. हिस्पर ग्लेशियर
3. बीयाफू ग्लेशियर
4. बाल्टोरा ग्लेशियर
• शियाचीन विश्व का सबसे ऊँचा युद्ध स्थल है

• लद्दाख श्रेणी पर विश्व की सबसे तीव्र ढाल वाली चोटी 'राकाकोसी'(जम्मू-कश्मीर में ) स्थित है
• लद्दाख श्रेणी के उत्तर में सियोग नदी और दक्षिण में सिंधु नदी बहती है। लेह इसी श्रेणी पर स्थित है ।

2. वृहद हिमालय या सर्वोच्च हिमालय -
वृहद हिमालय पश्चिम में 'नंगा पर्वत(चोटी)' से 'नामचाबरवा'(तिब्बत में) चोटी तक फैला है। 
• विश्व की 10 ऊँची चोटियां इसी हिमालय पर स्थित है ।
• इनमें पांच सबसे ऊँची क्रमशः-
1. माउंट एवरेस्ट (नेपाल में )
2. कंचनजंघा (सिक्किम में )
3. मकाल (नेपाल में )
4. धौलागिरि (नेपाल में )
5.  अन्नपूर्णा (नेपाल में )

• एवरेस्ट को तिब्बती भाषा में  "चोमोलुगमा" कहते हैं इसका अर्थ है  'पर्वतों की रानी'

• उतराखण्ड में स्थित पर्वत चोटियाँ-
 1. कॉमन पर्वत चोटी
 2. नन्दा देवी पर्वत चोटी
 3. त्रिशूल पर्वत चोटी 
 4. बन्दरपुच पर्वत चोटी 
 5. बद्रीनाथ पर्वत चोटी

3. लघु हिमालय या मध्य हिमालय -
• यह हिमालय शीतोष्ण कटिबंध में आता है।
• यह वृहद हिमालय के दक्षिण में स्थित है।
• लघु हिमालय की पश्चिमतम श्रेणी 'पीरपंजाल' है जो जम्मू-कश्मीर में स्थित है।
• पीरपंजाल के उत्तर में श्रीनगर है और दक्षिण में जम्मू है।
• जम्मू से श्रीनगर जाने वाली जम्मू सड़क 'पनीहाल' दर्रे से गुजरती है।
• 'जवाहर सुरंग' पनीहाल दर्रे पर ही स्थित है। इससे जम्मू-कश्मीर सड़क मार्ग गुजरता है।
• लघु हिमालय में शीतोष्ण मुलायम घास के मैदान पाये जाते हैं जिन्हें जम्मू-कश्मीर में 'मर्ग' कहते हैं (गुलमर्ग,सोनमर्ग)।
• उतराखण्ड में इन घास के मैदानों को 'बुग्याल' और 'पयाल' कहते हैं

        प्रमुख घाटियों की अवस्थिति-
कश्मीर घाटी - वृहद हिमालय व पीरपंजाल के बीच स्थित है
कुल्लु कांगड़ा घाटी - वृहद हिमालय व धौलाधार के बीच स्थित है
काठमांडू घाटी - वृहद हिमालय व लघु हिमालय के बीच स्थित है
चूम्बी घाटी (सिक्किम ) - वृहद हिमालय व लघु हिमालय के बीच स्थित है

4. शिवालिक पर्वत श्रृंखला -
• यह हिमालय की सबसे नवीन पर्वत श्रृंखला है।
• यह हिमालय की तीनों श्रृंखलाओं से कम ऊँची है। 
• इसको बाह्य हिमालय भी कहते हैं।
• पूर्वी भाग में ये लघु हिमालय में मिल जाती है शिवालिक हिमालय के अरुणाचल प्रदेश में चार भाग दिखाई देते है ।
• इन चार भागों के नाम पश्चिम से पूर्व में क्रमशः- डफला, मिरी, अघोर और मिश्मी है।
• इन पहाडियों के नाम वहाँ की जनजातियों के नाम पर रखा गया है।

• वृहद हिमालय पूर्वी छोर पर जब दक्षिण की ओर मुड़ता है वही पर 'दिहांग गार्ज' स्थित है।
• ब्रह्मपुत्र नदी इसी गार्ज से बहती है।

• सिन्धु गार्ज- यह वृहद हिमालय का सबसे पश्चिमी भाग है यहाँ से हिमालय पाकिस्तान की ओर मुड़ जाता है। इस गार्ज से सिन्धु नदी बहती है। 
• विश्व की दुसरी सबसे ऊँची चोटी K²(गाडविन आस्टिन) है।
• भारत में सर्वोत्तम कोटि का एन्थ्रेसाईट कोयला कारगिल में जास्पर पहाड़ी पर पाया जाता है।

सिडनी बुरार्ड के द्वारा नदियों से        हिमालय का विभाजन -
1. कश्मीर या पंजाब हिमालय - सिन्धु नदी से सतलुज नदी के बीच का क्षेत्र।
2. कुमाऊ हिमालय - सतलुज नदी से काली नदी के बीच का क्षेत्र।
3. नेपाल हिमालय - काली नदी से तिस्ता नदी के बीच का क्षेत्र।
4. असम हिमालय - तिस्ता नदी से देहांग नदी के बीच का क्षेत्र 
• कश्मीर हिमालय में वैष्णो देवी,  अमरनाथ गुफा,  चराय-ए- शरीफ़  स्थित है।
• कुमाऊ हिमालय में उतराखण्ड आता है।
• नेपाल हिमालय में सभी ऊँची चोटियाँ आती है।
• असम हिमालय में शिवालिक श्रेणी की चार खण्डिट पहाड़ियाँ स्थित है।

उत्तर-पूर्व हिमालय की पहाड़ियाँ - (उत्तर से दक्षिण की ओर )-
1. पटकोईबूम (अरुणाचल प्रदेश)।
2. नगा (नागालैण्ड)।
3. लेमाटोल (मणिपुर)।
4. मिजो पहाड़ियाँ (मिजोरम)।
चारों पहाड़ियाँ हिमालय का ही भाग है।

असम की पहाड़ियाँ- बरायन पहाड़ी, 
 मिकिर और रेंगमा पहाड़ी। 

#------#-----#------#------#-------#----#



भारत के रामसर साइट्स(WetLand)


भारत में स्थित रामसर साइट की सूची निम्न प्रकार है- 






कोई टिप्पणी नहीं

आपके सवाल के जवाब में देरी के लिए क्षमा चाहते हैं,

जल्दी ही आपको जवाब दिया जाएगा.....