खेल एवं खेल मैदान

खेलों का सामान्य परिचय:-

 
ओलम्पिक खेल

प्राचीन ओलम्पिक खेल की शुरुआत 776ई.पू.,ओलम्पिया में हुई थी। ओलम्पिया आधुनिक यूनान देश की राजधानी है। 
776ई.पू में हुए ओलम्पिक का एकमात्र खेल एथलेटिक्स था। 
आधुनिक ओलम्पिक खेल प्रतियोगिता का प्रारंभ करने का श्रेय बेरोन पियरे डि कुबर्तिन को दिया जाता है। यह फ्रांस देश के नागरिक थे। 

आधुनिक ओलम्पिक खेलों का आयोजन प्रत्येक चार वर्ष में होता है। 

ओलम्पिक का उद्देश्य- सन 1897 में फादर डिडोन द्वारा रचित सिटियस , अल्टीयस,फोर्टियस लेटिन में ओलम्पिक के उद्देश्य है जिनका अर्थ है तेज़,ऊंचा,बलवान ।

 इसको पहली बार 1920 में ओलम्पिक के उद्देश्य के रूप में एंटवर्प (बेल्जियम) ओलम्पिक खेलो में प्रस्तुत किया गया।

अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति की स्थापना 1894ई.में सरबोन में हुई थी। 

अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति के प्रथम अध्यक्ष डिमिट्रियास विकेलास थे। यह यूनान के नागरिक थे। 

अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति का मुख्यालय लुसाने (स्विट्जरलैंड)में स्थित है। 

द्वितीय ओलम्पिक का आयोजन 1900ई. में पेरिस में हुआ था। 

ओलम्पिक ध्वज के मध्य ओलम्पिक प्रतीक  के रूप में पांच रंगीन चक्र दर्शाये गए हैं।यह पांच रंगीन चक्र पांच महाद्वीपों का प्रतिनिधित्व करते हैं। 

पीला – एशिया को, काला – अफ्रीका को, लाल – उत्तरी व दक्षिण अमेरिका को, नीला – यूरोप को और, हरा – ऑस्ट्रेलिया को दर्शाता है। 


बेरोंन पियरे डी कोबर्टीन के सुझाव पर 1913 में ओलम्पिक ध्वज का सृजन हुआ जून 1914 को इसका विधिवत उद्घाटन पेरिस में हुआ।


सर्वप्रथम ओलम्पिक ध्वज एन्टवर्प (1920ई.) में फहराया गया था। एन्टवर्प बेल्जियम में स्थित हैं। 

ओलम्पिक ध्वज सिल्क का बना होता है। 


ओलम्पिक मशाल जलाने की प्रथा की शुरुआत एम्स्टर्डम (1928ई.) खेल से हुई थी। 

ओलम्पिक मशाल को खेल शुरू होने के कुछ दिन पूर्व हेरा (ओलम्पिया) में सूर्य की किरणों से प्रज्वलित किया जाता है। 

ओलम्पिक खेलों में विजेताओं को तीन प्रकार के पदक दिये जाते हैं- स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक। 

ओलम्पिक खेलों के उदघाटन समारोह में मार्च-पास्ट में यूनान देश की टीम सबसे आगे रहती है और सबसे पीछे आयोजक देश की टीम रहती है। 

ओलम्पिक खेलों में यूनान व मेजबान देशों के अलावा अन्य देशों की टीमों का क्रम उनके अन्ग्रेजी वर्णमाला के अक्षरों के क्रमानुसार निश्चित होता है। 

महिलाओं की ओलम्पिक खेलों में भागीदारी द्वितीय ओलम्पिक खेल से शुरू हुई। 

2012ई. का ओलम्पिक खेल लंदन में हुआ था। 

2016ई. का ओलम्पिक खेल रियो डी जेनेरो,ब्राजील  में हुआ था।

आधुनिक ओलंपिक खेलों के आयोजन स्थल व वर्ष –




भारत और ओलम्पिक खेल 

भारतीय ओलम्पिक परिषद् की स्थापना 1924ई. में की गई थी।
भारतीय ओलम्पिक परिषद् के पहले अध्यक्ष जे.जे. टाटा थे। 
भारत की ओर से ओलम्पिक खेलों में  सर्वप्रथम नाॅर्मन प्रिजार्ड ने भाग लिया था। 

नाॅर्मन प्रिजार्ड जो कि एक एंग्लो इंडियन थे उन्होंने द्वितीय ओलम्पिक में भाग लिया था। 

द्वितीय ओलम्पिक (1900ई.,पेरिस) में नाॅर्मन प्रिजार्ड ने एथलेटिक्स स्पर्धा में दो रजत पदक जीते थे। 

ओलम्पिक खेलों में भाग लेने वाली प्रथम भारतीय महिला मेरी लीला राव थी।

मेरी लीला राव (जन्म:1940) ओलम्पिक खेलों में भाग लेने वाली प्रथम भारतीय महिला थी। उन्होंने 1956 के ओलम्पिक में 100 मीटर स्प्रिंट दौड़ में भाग लिया था। हालाँकि वे क्वालीफाइंग दौर में ही स्पर्धा से बाहर हो गयीं, लेकिन इतिहास के पन्नों में उनका नाम दर्ज हो गया।

100 मीटर दौड़ में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 12.4 सेकण्ड का था, जो 1956 में रिकॉर्ड हुआ।

इस प्रकार, प्रारंभिक ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व इस प्रकार था:

  • 1900: एक एथलीट
  • 1920: 6 प्रतियोगी (चार एथलीट, दो पहलवान) और दो प्रबंधक सोहराब भूत और फयज़ी
  • 1924: 14 प्रतियोगी (सात एथलीट, सात टेनिस खिलाड़ी) और प्रबंधक हैरी क्रो बक
  • 1928: 21 प्रतियोगी (सात एथलीट और १४ खिलाड़ियों की एक हॉकी टीम) और प्रबंधक जी डी सोंधी
  • 1932: 30 प्रतियोगी (चार एथलीट, एक तैराक, और १५ खिलाड़ियों की हॉकी टीम) और तीन अधिकारियों की अध्यक्षता प्रबंधक जी डी सोंधी
  • 1936: 27 प्रतियोगी (चार एथलीट, तीन पहलवान, एक बर्मी वजन भारोत्तोलक, और १९ खिलाड़ियों की हॉकी टीम) और तीन अधिकारियों सहित प्रबंधक जी डी सोंधी
  • 1948: 79 प्रतियोगी और कुछ अधिकारियों की अध्यक्षता में शेफ डे मिशन मोइन उल हक
  • 1952: 64 प्रतियोगी और कुछ अधिकारियों की अध्यक्षता में शेफ डे मिशन मोइन उल हक



राष्ट्रमंडल खेल (कॉमनवेल्थ गेम्स)

परिचय- एशली कूपर वे प्रथम व्यक्ति थे जिन्होंने सदभावना को प्रोत्साहन देने और पूरे ब्रिटिश राज के अंदर अच्छे संबंध बनाए रखने के लिए एक अखिल ब्रितानी खेल कार्यक्रम आयोजित करने के विचार को प्रस्तुत किया। वर्ष 1928 में कनाडा के एक प्रमुख एथलीट बॉबी रॉबिन्सन को प्रथम राष्ट्र मंडल खेलों के आयोजन का भार सौंपा गया। इसमें 11 देशों के 400 खिलाड़ियों ने हिस्सा‍ लिया।

ओलम्पिक खेलों के पश्चात विश्व का दुसरा बड़ा खेल राष्ट्रमंडल खेलहैं। 

राष्ट्रमंडल खेलों की शुरुआत 1930ई. में हैमिल्टन में हुई थी। हैमिल्टन कनाडा में स्थित हैं। 

राष्ट्रमंडल खेलों को 1930 से 1950 तक ब्रिटिश एंपायर गेम्स, 1954 से 1966 तक ब्रिटिश एंपायर एंड कॉमनवेल्थ गेम्स और 1970 से 1974 तक ब्रिटिश कॉमनवेल्थ गेम्स के नाम से जाना जाता था। 

1998 में कुआलालम्पुर में आयोजित राष्ट्र मंडल खेलों में एक बड़ा बदलाव देखा गया जब क्रिकेटहॉकी और नेटबॉल जैसे खेलों के दलों ने पहली बार अपनी उपस्थिति दर्ज की।

दुसरा राष्ट्रमंडल खेल 1934ई. में लन्दन में हुआ था। 

भारत ने सर्वप्रथम द्वितीय राष्ट्रमंडल खेल में भाग लिया था। 

19वां राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन 3-14 अक्टूबर 2010 के बीच दिल्ली में किया गया। इसमें 71 देशों एवं क्षेत्र के 6081 एथलिटों ने 17 खेलों की 272 स्पर्धाओं में भाग लिया। इन खेलों का उद्घाटन एवं समापन समारोह नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में संपन्न हुआ।

2014ई. का राष्ट्रमंडल खेल ग्लासगो (स्काटलैंड) में हुआ।

यह दुनिया का पहला बहु-खेल कार्यक्रम है जो महिलाओं और पुरुषों के पदक की घटनाओं की समान संख्या को शामिल करता है और हाल ही में 2018 के राष्ट्रमंडल खेलों में लागू किया गया था।

19वां राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन 3-14 अक्टूबर 2010 के बीच दिल्ली में किया गया। इसमें 71 देशों एवं क्षेत्र के 6081 एथलिटों ने 17 खेलों की 272 स्पर्धाओं में भाग लिया। इन खेलों का उद्घाटन एवं समापन समारोह नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में संपन्न हुआ।





कोई टिप्पणी नहीं

आपके सवाल के जवाब में देरी के लिए क्षमा चाहते हैं,

जल्दी ही आपको जवाब दिया जाएगा.....