राजस्थान की भौगोलिक स्थिति और आन्तरिक क्षेत्र

  STUDY MATERIALS  पर आपका हार्दिक स्वागत है 🙏🙏
 नमस्कार साथियों यहां पर राजस्थान के भौगोलिक क्षेत्र के बारे में विस्तार से बताया गया है
राज्य के जिलों के अंतर्राज्यीय सीमाओं  के बारे में बताया गया है।

आईये राजस्थान को थोड़ा विस्तार से पढ़ते हैं-

                                                  राजस्थान 

   

परिचय:-   राजस्थान  शब्द का उल्लेख सर्वप्रथम ' चित्तौड़गढ़ शिलालेख '(532 ई.) में 'राजस्थानीय' शब्द के रूप में प्राप्त हुआ है। 
  
 वसंतगढ़ शिलालेख:-
 यह शिलालेख विक्रम संवत 682 या 625 ई. का है।
 वसंतगढ़ शिलालेख सिरोही जिलें की वसंतगढ़ नामक जगह पर स्थित खीमेलमाता या सीमेलमाता के   मंदिर से प्राप्त हुआ है।
 यह शिलालेख चावड़ा वंश के राजा वर्मलात के द्वारा उत्कीरण करवाया गया था।
 इस शिलालेख में ही राजस्थान के लिए पहली बार "राजस्थानीयादित्व" शब्द का प्रयोग किया गया था।


'जाॅर्ज थामस' ने  1800 ई. में सर्वप्रथम 'राजपुताना' शब्द का प्रयोग किया था। 
 जाॅर्ज थाॅमस की मृत्यु बीकानेर में हुई थी।

'कर्नल जेम्स टाॅड'
 यह मूल रूप से स्काॅटलैंड के निवासी थे। यह सन् 1817 में सर्वप्रथम राजस्थान आये थे।
 सन् 1822 में कर्नल जेम्स टाॅड को मारवाड़ रियासत का पाॅलिटिकल एजेंट बनाकर भेजा गया था।

कर्नल जेम्स टाॅड ने 1829 ई. में सर्वप्रथम अपनी पुस्तक 'एनल्स एन्ड एण्टीक्वीटिज ऑफ राजस्थान'  में  ' राजस्थान ' शब्द का प्रयोग किया था। इन्होंने सर्वप्रथम राजस्थान के लिए 'रायथान' एवं  'रजवाड़ा' शब्दों का प्रयोग किया था। 

 कर्नल जेम्स टाॅड के उपनाम-
1. घोड़े वाला बाबा
2. राजपूताने इतिहास का पितामह

                                              
                                                   भौगोलिक पक्ष

राजस्थान में पश्चिमी मरूस्थल तथा पूर्वी मैदान इस टैथिस सागर के अवशेष माने जाते हैं।
अरावली पर्वत तथा दक्षिणी-पूर्वी पठारी भाग गौण्डवाना लैण्ड के हिस्से माने जाते हैं।

1 नवम्बर 2000 को मध्यप्रदेश को विभाजित कर छत्तीसगढ़ अलग राज्य बनाये जाने के पश्चात राजस्थान क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य बना।

          इसका क्षेत्रफल 3,42,239.74 वर्ग किमी.है तथा इसका आकार विषमकोण चतुर्भुज के समान हैं ।जो भारत के कुल भू-भाग का 10.41% है।

राजस्थान का विस्तार :- 

1. उत्तर दिशा में  कोणा गांव (श्रीगंगानगर) से  दक्षिण में बोरकुण्ड गांव (कुशलगढ़,बांसवाड़ा) तक  826 किमी.।

2. पश्चिम में कटरा गांव (सम,जैसलमेर) से  पूर्व में सिलान गांव  (राजाखेड़ा,धौलपुर ) तक 869 किमी. तक हैं।

राजस्थान की अक्षांशीय स्थिति 23°03' उत्तरी अक्षांश से 30°12' उत्तरी अक्षांश तथा 69°30' पूर्वी देशान्तर से 78°17' पूर्वी देशान्तर के मध्य है।

राजस्थान का अधिकांश भाग कर्क रेखा(231/2 उतरी अक्षांश) के उत्तर में स्थित हैं।

कर्क रेखा राजस्थान के दक्षिण में डूंगरपुर जिले को छूती हुई  बांसवाड़ा (कुशलगढ़) से होकर  गुजरती हैं।


राजस्थान की स्थलीय सीमा:-

राजस्थान की कुल स्थलीय सीमा 5,920 किमी. हैं जिसमें 1,070 किमी. लम्बी अन्तर्राष्ट्रीय सीमा (18.07%) एवं 4,850 किमी. अंतर्राज्यीय सीमा रेखा है।

रेडक्लिफ रेखा:- रेडक्लिफ रेखा भारत और पाकिस्तान के मध्य स्थित है। इसके संस्थापक सर सिरिल एम रेडक्लिफ को माना जाता है। इसकी स्थापना 14/15 अगस्त, 1947 को की गयी। इसकी भारत के साथ कुल सीमा 3310 कि.मी. है।

राजस्थान की 1,070 किमी. लम्बी रेखा पाकिस्तान से लगी हुई है यह श्रीगंगानगर के हिन्दूमल कोट से लेकर बाड़मेर के शाहगढ़ गांव तक हैं। 




 रेडक्लिफ रेखा के साथ सबसे कम सीमा- गुजरात(512 कि.मी.)

रेडक्लिफ रेखा के सर्वाधिक नजदीक राजधानी मुख्यालय- श्री नगर

रेडक्लिफ रेखा के सर्वाधिक दुर राजधानी मुख्यालय- जयपुर   

रेडक्लिफ रेखा पर क्षेत्र में बड़ा राज्य- राजस्थान

रेडक्लिफ रेखा पर क्षेत्र में सबसे छोटा राज्य- पंजाब

रेडक्लिफ रेखा के साथ राजस्थान की कुल सीमा 1070 कि.मी. है। जो राजस्थान के चार जिलों से लगती है।

श्री गंगानगर- 210 कि.मी.
बीकानेर- 168 कि.मी.
जैसलमेर- 464 कि.मी.
बाड़मेर- 228 कि.मी.

(नोट भारत व चीन की सीमा मैक मोहन रेखा, भारत व अफगानिस्तान की सीमा डूरंड) 

  • दुनिया के कुछ प्रमुख देशों से भी अधिक बड़ा है हमारा राजस्थान :-

1) इजराइल – 17 गुना से ज्यादा बड़ा
2) श्रीलंका – 5 गुना
3) चेकोस्लोवाकिया – 3 गुना
4) ग्रेट ब्रिटेन – 2 गुना

ईरान, इराक, इटली, फिनलैण्ड, नार्वे, पौलेण्ड, स्विट्जरलैण्ड जैसे भी राजस्थान से क्षेत्रफल में छोटे है। उगते सूर्य का देश जापान का क्षेत्रफल 3,77,812 वर्ग किमी. राजस्थान से कुछ ही बड़ा है।रेखा है )


राजस्थान के पड़ोसी राज्यों के साथ लगने वाली सीमा व जिले :-

1) पंजाब (89 किलोमीटर) गंगानगर, हनुमानगढ़ (2 जिले)

2) हरियाणा – हनुमानगढ़, चुरू, झुंझुनू, सीकर, जयपुर, अलवर, भरतपुर (7 जिले)
3) उत्तरप्रदेश – भरतपुर और धौलपुर (2 जिले)
4) मध्यप्रदेश (1600 किमी ) – धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर,
कोटा, बाराँ, चित्तौड़गढ़, झालावाड,
5) भीलवाड़ा, झालावाड़, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ (10 जिले)
6) गुजरात – बांसवाड़ा, डूंगरपुर, उदयपुर, सिरोही, जालौर, प्रतापगढ़ (6 जिले)

गुजरात एकमात्र ऐसा राज्य है जिसके 5 जिलों की सीमा राजस्थान के 6 जिले से लगती है 

पंजाब के साथ सीमा :-

  • राजस्थान की पंजाब के साथ सीमा 89 कि.मी. लगती है  
  • पंजाब व राजस्थान के दो-दो जिले आपस में सीमा बनाते है
  • राजस्थान के जिले – श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़
  • पंजाब के जिले – फाजिल्का व मुक्तसर
  • पंजाब के साथ राजस्थान का श्रीगंगानगर सर्वाधिक सीमा व हनुमानगढ़ कम सीमा बनाता है

उत्तरप्रदेश के साथ सीमा :- 

  • राजस्थान की उत्तरप्रदेश के साथ सीमा 877 कि.मी. लगती है
  • उत्तरप्रदेश व राजस्थान के दो-दो जिले आपस में सीमा बनाते है
  • राजस्थान के जिले – भरतपुर व धौलपुर
  • उत्तरप्रदेश के जिले – आगरा व मथुरा
  • उत्तरप्रदेश के साथ राजस्थान का भरतपुर सर्वाधिक सीमा व धौलपुर सबसे कम सीमा बनाता है

हरियाणा के साथ सीमा :-

  •  राजस्थान की हरियाणा के साथ सीमा 1262 कि.मी. लगती है
  • राजस्थान के 7 जिले व हरियाणा के 8 जिले आपस में सीमा बनाते है
  • राजस्थान के जिले – हनुमानगढ़, चुरू, झुंझुनूं, सीकर, जयपुर,अलवर व भरतपुर
  • हरियाणा के जिले – महेंद्रगढ़, भिवानी, सिरसा, फतेहाबाद, गुड़गाँव, मेवात, रेवाड़ी व हिसार
  • हरियाणा के साथ राजस्थान का हनुमानगढ़ सर्वाधिक सीमा व जयपुर सबसे कम सीमा बनाता है

मध्यप्रदेश के साथ सीमा :-

  • राजस्थान की मध्यप्रदेश के साथ सीमा 1600 कि.मी. की सीमा लगती है
  • मध्य प्रदेश व राजस्थान के दस –दस जिले आपस में सीमा बनाते है
  • राजस्थान के जिले – धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, बारां, कोटा, झालावाड़, भीलवाड़ा, प्रतापगढ़, चितौडगढ़ व बाँसवाड़ा
  • मध्यप्रदेश के जिले – झाबुआ, राजगढ़, मुरेना, शंजापुर, शिवपुरी, श्योपुर, नीमच, मदसौर, गुना व रतलाम
  • मध्य प्रदेश के साथ राजस्थान का झालावाड़ सर्वाधिक सीमा व भीलवाड़ा सबसे कम सीमा बनाता है

गुजरात के साथ सीमा :-

  • राजस्थान की गुजरात के साथ सीमा 1022 कि. मी. लगती है
  • गुजरात व राजस्थान के छ: -छ: जिले आपस में सीमा बनाते है
  • राजस्थान के जिले – बाँसवाड़ा, डूंगरपुर, उदयपुर, सिरोही, जालौर व बाड़मेर
  • गुजरात के जिले – बनासकांठा, साबरकांठा, कच्छ, दाहोद, माही सागर व अरावली
  • गुजरात के साथ राजस्थान का उदयपुर सर्वाधिक सीमा व बाड़मेर सबसे कम सीमा बनाता है


        


कोई टिप्पणी नहीं

आपके सवाल के जवाब में देरी के लिए क्षमा चाहते हैं,

जल्दी ही आपको जवाब दिया जाएगा.....